रविकिशन ने कान्हा जन्मोत्सव में जमाया रंग, योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुराए

लखनऊ 
देश भर की तरह यूपी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिन में मथुरा तो रात में गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह में गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन अपने ही अंदाज में दिखे।

भजन गायक के साथ सुर में सुर मिलाते हुए वह भक्ति गीतों की धुन का आंनद लेते रहे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति के रंग में सराबोर होकर जमकर तालियां बजाईं। रविकिशन के अंदाज ने कई बार श्रद्धालुओं को गुदगुदाया तो सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

रात 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया और आरती उतारी। इस मौके पर मंदिर परिसर में भक्ति संध्या आयोजित की गई थी। इसमें आम लोगों के साथ सीएम योगी भी भक्ति भाव में लीन नजर आए।

भजन गायक के गीतों पर वह कई बार तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते भी दिखे। इस मौके पर सांसद रविकिशन भी मौजूद थे। वह भजन गायक के साथ जुगलबंदी करते नजर आए। सांसद, हाथों में माइक लेकर सुर में सुर मिलाते हुए भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए भी देखे गए। उनके इस अंदाज पर सीएम योगी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। वह खिलखिलाकर हंसते हुए देखे गए। समारोह में मौजूद अन्य लोग भी हंसते-मुस्कुराते और जन्मोत्सव का आनंद लेते नजर आए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति