सुरक्षा के बीच शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा की पहली पारी, DM ने की पुष्टि

बाड़मेर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को जिले में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का करवाया जा रहा है। यह परीक्षा रविवार को दो पारी में आयोजित होगी। बाड़मेर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लाइन लगने शुरू हो गई। कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले केंद्र में प्रवेश बन्द कर दिया गया। पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तमाम माकूल व्यवस्थाएं की गई है। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी चाक चौबंद प्रबंध किए गए।

शहर के माल गोदाम रोड के राजकीय बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक गर्ल्स अभ्यर्थी देरी से पहुंचने के चलते परीक्षा देने से वंचित रह गई। प्रवेश पाने के लिए गर्ल्स अभ्यर्थी यह कहती नजर आई कि अभी टाइम पड़ा है।सीकर से आई हूं और उसने यह भी कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया था। लेकिन बावजूद इसके उसे नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके चलते उसे निराश होकर लौटना पड़ा।

दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को दो पारियों में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। पहली पारी का परीक्षा 9 शुरू हो गया है। वहीं दूसरी पारी 3 से 6 के बीच होगी। 16 सेंटरों में से 3480 अभ्यर्थी 13 सरकारी परीक्षा सेंटरों और 1560 प्राइवेट सेंटरों पर परीक्षा दे रहे हैं। कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले केंद्र में प्रवेश बन्द कर दिया गया। ऐसे में देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नही दिया गया।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत को समन्वयक एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी एएसपी जसाराम बोस तथा जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी को सहायक समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस, आरएएस अधिकारियों को सतर्कता दल प्रभारी एवं आरपीएस एवं राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारियों को सतर्कता दल का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जिले में दो पारियों में 5016 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति