PM मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता का हमला, RSS पर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को “भारतीय तालिबान” करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हरिप्रसाद का यह बयान उस वक्त आया है 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से संबोधन में RSS की सराहना की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से से बातचीत में हरिप्रसाद ने कहा, “आरएसएस देश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि RSS भारतीय तालिबान है और प्रधानमंत्री लाल किले से उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।”

हरिप्रसाद ने बेंगलुरु में RSS की वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “क्या आजादी की लड़ाई में कोई संघी शामिल हुआ था? यह शर्म की बात है कि RSS एक रजिस्टर्ड संगठन नहीं है। हमें नहीं पता कि उन्हें फंड कहां से मिलते हैं। देश में कोई भी NGO काम करना चाहता है तो उसे संविधान के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है।”

इतिहास को लेकर भी कांग्रेस नेता ने BJP और RSS पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ए.के. फजलुल हक ने विभाजन का पहला प्रस्ताव रखा था और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी उसके पक्षधर थे। उन्होंने कहा, “BJP और RSS इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के उस्ताद हैं। वे कांग्रेस को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जिन्ना और सावरकर अलग देश की मांग के पक्ष में थे।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने RSS को “दुनिया का सबसे बड़ा NGO” बताते हुए कहा था कि संगठन ने राष्ट्र निर्माण में एक सदी से अधिक का योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने स्वयंसेवकों की मां भारती के कल्याण के लिए आजीवन समर्पण की सराहना की थी।

 

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति