उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- मऊगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं कार्य

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मऊगंज जिले के गठन के साथ ही इस जिले में विकास के द्वार खुल गए हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। 40 करोड़ रुपए की लागत से सुविधायुक्त 100 बिस्तरों का जिला चिकित्सालय भवन निर्माणाधीन है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ले आउट देकर परिसर का सीमांकन कराते हुए सभी कार्य प्रारंभ कराएं तथा नियत समय सीमा में पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकीय स्टाफ व उपकरण की कमी नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रोएक्टिव होकर कार्य करें। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ओपीडी पर विशेष ध्यान दें। ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर कम होगी तथा जिला स्तर पर व रीवा के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम होगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक करने के निर्देश भी उप मुख्यमंत्री ने दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जो भी आवश्यकताएं हों उन्हें बताएं जिससे तत्काल उनकी पूर्ति कराई जा सके। उन्होंने कहा कि एक माह बाद वह फिर जिला अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कहा कि मऊगंज में इससे पूर्व 30 बिस्तरों का अस्पताल था जिसे विस्तारित कर 100 बिस्तर का बनाया गया। मऊगंज एवं हनुमना के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन, सीएमएचओ डॉ संजीव शुक्ला, समाजसेवी डॉ राजेन्द्र मिश्र, सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति