मांझे ने ली जानलेवा करवट, दिल्ली में युवक गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली 
दिल्ली के बदरपुर इलाके में पतंगबाजी का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी साबित हुआ है. यहां शनिवार शाम 30 वर्षीय बाइक सवार का गला चाइनीज़ मांझे की वजह से गहराई तक कट गया. घटना तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को शाम करीब 4:40 बजे थाना बदरपुर को पीसीआर कॉल मिली कि सरिता विहार से फरीदाबाद जाने वाले फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, जांच अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायल की पहचान रजनीश (30), पुत्र खुशीराम, निवासी अखिबेलपुर, हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चलाते समय अचानक लाल मांझा उसके गले में फंस गया. मांझा इतनी तेजी से लिपटा कि उसकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने घायल रजनीश को तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने बताया, गर्दन पर गहरे घाव और अत्यधिक खून बहने से स्थिति गंभीर है.

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि यह हादसा लाल मांझे के कारण हुआ है. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. स्थानीय निवासियों ने इस तरह के हादसों पर चिंता जताते हुए पतंगबाजी में चाइनीज़ मांझे जैसे खतरनाक धागों पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है.

कितना खतरनाक होता है चीनी मांझा?
चीनी मांझा, जिसे ग्लास-कोटेड या नायलॉन मांझा भी कहते हैं, पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाला एक मजबूत और तेज धागा है। यह मांझा इतना खतरनाक होता है कि यह न सिर्फ इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। इसके तेज धागे आसानी से गले, हाथ या शरीर के अन्य हिस्सों को काट सकते हैं। दिल्ली और देश के कई हिस्सों में हर साल ऐसे हादसे सामने आते हैं, जहां चीनी मांझे की वजह से लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या उनकी जान चली जाती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति