CG News: 21 अगस्त से पहले होगा CM साय के मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 अगस्त को शपथ ग्रहण

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर  तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव, आरंग से गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा है। 

सूत्रों के मुताबिक, सीएम साय ने राज्यपाल के साथ गोपनीय चर्चा की, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित मंत्रियों के नामों पर विचार किया। माना जा रहा है कि 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।ये भी चर्चा है कि 18 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. सीएम साय 22 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना होंगे। माना जा रहा है कि इससे पहले वह अपने मंत्रिमंडल विस्तार को अमली जामा पहना देंगे। 

विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का गठन हो सकता है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री हैं। 90 विधायकों के संदर्भ में 15 प्रतिशत के हिसाब से लगभग 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में तीन नए सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का रास्ता साफ दिख रहा है।

दरअसल कल से ये खबरें चल रही है और अनेक एजेंसियों ने जारी कर दी है खबर कि 18 को मंत्री मंडल विस्तार हो सकता है। विधायक राजेश अग्रवाल रात को ही अंबिकापुर से रवाना होकर राजधानी पहुंच गए हैं। इसी बीच राजनयिक सूत्र बताते हैं कि विस्तार तो होना है और हलचल भी तेज है लेकिन कल यानी 18 अगस्त को शपथ ग्रहण नहीं हो रहा है। यह तो टल गया है। हो सकता है कि दो तीन दिन में हो जाए। अगर 21 तक नहीं हुआ तो इस माह फिर टल जाएगा। 

अब मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें इतनी बार चर्चित हो गई है कि एक प्रकार से उसे लेकर लोगों की उत्सुकता ख़त्म हो गई है। अमर अग्रवाल से लेकर अजय चंद्राकर पुरन्दर मिश्रा, होते हुए खबर अब राजेश अग्रवाल के नाम पर आकर टिक गई है। बाकी दो नाम यथावत हर बार रहते हैं, यानी यादव और साहेब तो तय है।.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति