स्कार्पियो से मची तबाही: 10 को रौंदा, जान पर खेलकर सिपाही ने किया ड्राइवर को काबू

लखनऊ
राजधानी में बीती रात रफ्तार का कहर बरपा है. जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रहे लोगों को रौंद दिया. वहीं जब लोगों ने गाड़ी वाले को पकड़ने की कोशिश की तो उनके ऊपर भी गाड़ी चढ़ा दी. घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है. आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 
बता दें कि घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग की है. बीती रात कुछ लोग जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बेकाबू स्कार्पियों ने रौंद दिया. हादसा होता देख लोगों ने स्कार्पिेयो चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन रोकने की बजाय रोकने वालों को भी रौंद दिया. जिसके बाद एक सिपाही ने आरोपी चालक का बाइक से पीछा और बाजू में जाकर कार की गेट से लटक गया.
 
उसके बाद आरोपी कार चालक ने कार रोकी और फिर सिपाही के साथ मारपीट करने की कोशिश की. उसके बाद लोग भी मौके पर पहुंच गए और कार चालक को पकड़ लिया. घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 3 की हालत नाजुक है. सभी घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर-2 में इलाज चल रहा है. आरोपी चालक की पहचान हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. स्कार्पियो में भाजपा का झंडा भी लगा है. इसकी भी जांच की जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति