Bigg Boss 19 में अपना दम दिखाएंगी Mahabharat की ‘कुंती

नई दिल्ली
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बिग बॉस टीवी के इतिहास के सबसे पसंदीदा शोज में से एक रहा है। विवादों में रहने के बावजूद इस शो ने हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। जल्द ही बिग बॉस सीजन 19 शुरू होने वाला है और दर्शक बस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन कैद होने वाला है। 

जैसा कि आपको मालूम हो कि इसी साल बिग बॉस 18 को अपना विनर मिला था और खिताब करण वीर मेहरा ने जीता था। तब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 का इंतजार हो रहा है। हालांकि, इस बार ओटीटी की बजाय सीधे टीवी का बिग बॉस सीजन 19 आ रहा है। अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन मनोरंजन जगत में ऐसी चर्चा है कि इस बार टीवी के कई बड़े धुरंधर अपनी पर्सनैलिटी दिखाने के लिए तैयार हैं। 

कुंती बिग बॉस 19 से करेंगी कमबैक?
इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में दो और नाम शामिल हो गए हैं। जिन दो नए कथित कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है, वे टेलीविजन वर्ल्ड के नामी चेहरे हैं। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो हैं शफक नाज (Shafaq Naaz) और पारस कलनावत (Paras Kalnawat)। शफक को स्टार प्लस के पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) में कुंती के किरदार से लोकप्रियता मिली थी। वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं। कुछ समय से वह लाइमलाइट से दूर थीं। सास बहू और साजिश के मुताबिक, अब शफक बिग बॉस 19 से कमबैक करेंगी। 

पारस भी बनेंगे शो का हिस्सा?
शफक नाज के साथ-साथ दूसरा नाम पारस कलनावत का भी आ रहा है, जिन्हें अनुपमा में समर के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी। वह कुंडली भाग्य में भी नजर आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वह खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में आएंगे, मगर अब उनके बिग बॉस 19 में हिस्सा बनने की चर्चा है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने बिग बॉस 19 का ऑफर ठुकरा दिया है। फिलहाल, अभी तक दोनों के शो का हिस्सा बनने की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति