सुरक्षा बलों की सफलता: 19 लाख के 4 नक्सली हथियारों के साथ समर्पित, 16 लाख नकद भी मिले

गरियाबंद

जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आज डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे।

बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है कि उस कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन में टूट नजर आ रही है और अब आर्थिक चोट भी लग रही है। गरियाबंद मुख्यालय में आज रायपुर रेंज आईजी अमरेंद्र मिश्रा, आईजी नक्सल ऑपरेशन अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 19 लाख का है इनाम
आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम दीपक उर्फ भीमा मंडावी, प्रोटेक्शन टीम के कैलाश उर्फ भीमा भोगाम, एरिया कमेटी सदस्य रानिता उर्फ पायकी और एरिया कमेटी सदस्य सुजीता उर्फ उरें कारम शामिल हैं। इनके कुल इनामी राशि की रकम 19 लाख रुपये है, जिसमें दीपक मंडावी का 8 लाख रुपये, कैलाश और रानिता का 5-5 लाख रुपये और सुजीता का 1 लाख रुपये इनामी है।

16 लाख रुपये और हथियार बरामद
जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड, और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। बताया गया कि यह रकम नक्सली अपने मांद इलाके में छिपाकर रखते थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति