पांच वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत, अलवर में कोहराम का माहौल

अलवर

अलवर शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पांच वर्षीय सतिफ के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नंगली गंगी गांव का निवासी था।

बगड़ तिराहा थाना के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि सतिफ का पिता असलम अपने परिवार के साथ चूड़ी-कंगन बेचने का काम करता है। वह शुक्रवार शाम अपने परिचितों के पास रहने के लिए अलवर आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे खेलते समय सतिफ पास के पानी के कुंड में गिर गया और डूब गया।

परिवार के लोगों ने जब तक बच्चे को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया कि असलम के सात बच्चे हैं। चार लड़कियां और तीन लड़के। सतिफ चौथे नंबर का बेटा था और गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक है और बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति