वैष्णो देवी यात्रा: मौसम के कहर ने पंजीकरण रोका, श्रद्धालुओं की योजना प्रभावित

कटरा,

 जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा पंजीकरण को दो घंटे के लिए रोक दिया है। बोर्ड ने बताया कि मौसम ठीक होने पर पंजीकरण फिर से शुरू होगा।

बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यात्रा पंजीकरण को सभी काउंटरों पर अगले दो घंटे के लिए स्थगित किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में लिखा, “खराब मौसम के कारण, सभी यात्रा काउंटरों पर यात्रा पंजीकरण अस्थायी रूप से 2 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए अपडेट रहें।”

वैष्णो देवी यात्रा पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा, पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

इससे पहले, शनिवार को खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। श्राइन बोर्ड ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था, “जय माता दी। खराब मौसम के कारण यात्री रोपवे सेवा (भवन-भैरों) अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। रोपवे का संचालन सुबह लगभग 9:30 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद है।”

वहीं, 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण, हिमकोटि ट्रैक को तीर्थयात्रियों और बैटरी चालित वाहनों, दोनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और ग्राउंड स्टाफ के साथ सहयोग करने की सलाह दी थी।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति