श्रम स्टार रेटिंग : एक नवीन सूचकांक जो उद्योग की साख बढ़ायेगा

श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन 19 अगस्त को उद्योगों के प्रतिनिधियों से वर्चुअल करेंगे विचार विमर्श

भोपाल

श्रम स्टार रेटिंग की अवधारणा और व्यापार उद्योग जगत में इसकी उपयोगिता के संबंध में श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे उद्योगों के प्रतिनिधियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार विमर्श करेंगे। श्री रघुराज राजेन्द्रन ने उद्योग जगत के विभिन्न संगठनों से इस विचार विमर्श में भाग लेने की अपील की है।

श्रम स्टार रेटिंग एक ऐसी अवधारणा है जो कि किसी उद्योग विशेष की श्रम संबंधी योग्यताओं, मानकों के पालन का प्रमाणीकरण कर सकती है। इसमें उद्योग एवं प्रबंधन की नीतियों का आंकलन किया जाता है। यदि इस दिशा में कार्य करते हुए एक सूचकांक (इन्डेक्स) बना सकें जो किसी उद्योग या व्यवसाय की श्रम और पर्यावरण मित्रता की गणना करता है तो यह सूचकांक उत्पाद के बेहतर विपणन (मार्केटिंग) में सहायक हो सकता है। यह सूचकांक उद्यम द्वारा सेवा/उत्पाद में स्टार रेटिंग की तरह प्रदर्शित किया जा सकता है। इस रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उत्पादों को विपणन में सहायता दी जा सकती है। जिससे उनके उपभोक्ता और निवेशक, दोनों ही उत्पाद और निवेश में प्रोत्साहित होंगे। यह ईएसजी एनवायर्नमेंट सोशल एंड गवर्नेंस मानकों के समान होगा, जिन्हें निवेशक एक मापदंड के रूप में अपनाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति