पत्नी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, प्रेमिका भी शामिल, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर

अजमेर के किशनगढ़ में भाजपा नेता रोहित सैनी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका रितु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी (ग्रामीण) डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ के शिवाजी नगर निवासी रितु सैनी (25), पुत्री शिव प्रसाद, तलाकशुदा है और प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसकी एक चार साल की बेटी भी है। पुलिस जांच में सामने आया कि रितु पिछले दो साल से रोहित सैनी के संपर्क में थी और दोनों रिलेशनशिप में थे।

जांच के अनुसार, रितु लगातार रोहित पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। उसने साफ कह दिया था कि जब तक वह पत्नी से छुटकारा नहीं पाएगा, तब तक साथ नहीं रहेगी। इसी वजह से पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। हालांकि हत्या के वक्त रितु मौके पर मौजूद नहीं थी, लेकिन वारदात की प्लानिंग में शामिल थी।

ऐसे हुई वारदात
बीते 10 अगस्त को रोहित सैनी (35) अपनी पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। दोपहर करीब साढ़े 1 बजे दंपती बाइक से सिलोरा गांव की ओर संजू के रिश्तेदार के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और लूटपाट का नाटक रचा। बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और जेवर लूटने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से वार कर संजू की हत्या कर दी।

ऐसे खुला राज
वारदात के बाद रोहित अपनी पत्नी की मौत पर रोता-बिलखता रहा और खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता रहा। लेकिन पुलिस को उसके बयान संदिग्ध लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और प्रेम संबंध का राज़ सामने आ गया। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी पति रोहित सैनी और उसके साथी को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। अब पुलिस ने प्रेमिका रितु सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति