करंट हादसा: जन्माष्टमी रथ टकराया बिजली के तारों से, 5 लोगों की मौत, गनमैन गंभीर

 हैदराबाद

हैदराबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. रामंतापुर इलाके में भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान यात्रा का रथ अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गया. करंट फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का गनमैन भी शामिल है.

पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल

हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे रामंतापुर के गोपालनगर इलाके में हुई.

किशन रेड्डी का गनमैन भी घायल

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय श्रीकृष्ण, 35 वर्षीय श्रीकांत रेड्डी, 34 वर्षीय सुरेश, 39 वर्षीय रुद्र विकास और 45 वर्षीय राजेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है. घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबरों के अनुसार, इस हादसे में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के सुरक्षा गार्ड को भी गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस लापरवाही के कारण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व का माहौल गमगीन हो गया.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति