मंदिर में तस्वीर और ‘अल्लाह’ विवाद, गाजियाबाद में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

गाजियाबाद 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी के वीडियो पर विवाद उत्पन्न हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की ओर से शिकायत किए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि सिपाही सोहेल खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है।

जानकारी के मुताबिक मधुबन बापूधाम थाने में सिपाही सोहेल खान जन्माष्टमी के दिन एक मंदिर में गया और वहां सेल्फी खींची और उसे वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। स्टेटस पर उसने एक धुन लगाई, जिसमें कहा जा रहा है कि अल्लाह के अलावा कोई और इबादत के लायक नहीं है। सिपाही का यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इसका जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने तो एक्स अकाउंट पर यह तक कह दिया कि सिपाही वर्दी की आड़ में इस्लाम का काम कर रहा है। ऐसे लोग ही धर्मांतरण करने वाले झांगुर जैसे लोगों को बढ़ावा देते हैं। कई लोगों ने इस वीडियो के साथ गाजियाबाद पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग की।

एक्स पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से जांच की बात कही गई। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया के मामले की जांच एसीपी कविनगर को दी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति