कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जोजरी नदी मुद्दे पर भी बेनिवाल का तीखा वार

जोधपुर

राहुल गांधी ने सबसे पहले 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया था। अब राजस्थान में आरएलपी जैसे दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। 'वोट चोरी' को लेकर अब हनुमान बेनीवाल ने खींवसर में हुए उपचुनाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यहां पर हमारा वोट मत ज्यादा है, इसके बाद में भी हमें यहां पर कम वोट मिले। यह विचार का विषय है वोट चोरी का बहुत बड़ा मुद्दा है और अघोषित इमरजेंसी पूरे देश में चल रही है। चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता देखकर लगता है कि चुनाव आयोग दबाव में है।

बेनीवाल बोले- यह इतिहास लिखने वाले कौन हैं?
जाटों के इतिहास को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने 80 लड़ाइयां लड़ी सभी के सभी जीतीं थी। महाराजा सूरजमल लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए, उनके इतिहास को सही तरीके से नहीं लिखा गया। यह इतिहास लिखने वाले कौन हैं?  क्यों गलत लिख रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए।  किसी भी समाज के इतिहास गलत नहीं लिखा जाना चाहिए, जिन समाजों के राजा थे, लेकिन राजा चुरा लिए गए उन समाजों को राजा वापस मिलने चाहिए।

जोजरी नदी को लेकर बालोतरा के जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी जीत मिलने को लेकर बेनीवाल बोले कि दुर्भाग्य की बात है कि अभी 9:00 आने वाले थे, लेकिन उन्होंने कहा कि सीनियर आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने उन्हें आने के लिए मना कर दिया। लायन आर्डर को ताक पर रखकर कहा गया कि सुबह देखेंगे। इस कारण से कूच करना पड़ा और कुछ करने के बाद में जिला कलेक्टर दौड़ते हुए आया।

'राजस्थान में अफसरशाही हावी है और मुख्यमंत्री को कोई पूछ नहीं रहा'
जोजरी नदी को बचाना बहुत ही आवश्यक है बड़े-बड़े मंत्रियों ने डीपीआर बनाने के दावे किए लेकिन एक भी पैसा सेंक्शन नहीं हुआ है। दिल्ली की लोकसभा में अभी हम इस मुद्दे को उठाएंगे। इस तरह से चलेगा तो भजनलाल का कनेक्शन जल्द कट जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर आने से पहले फायरिंग होना और जाने के बाद भी फायरिंग होना, इस सवाल पर बेनीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश में नहीं चल रही है। अफसरशाही हावी है, और जोधपुर में जो अफसर लगाए गए हैं वह सही नहीं हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति