साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया : टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तोहफा, क्वेना मफाका-डेवाल्ड ब्रेविस वनडे टीम में शामिल

केर्न्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चमक बिखेरने वाले क्वेना मफाका और डेवाल्ड ब्रेविस को साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”जब आप युवा खिलाड़ियों को देखते हैं, तो यह हमेशा रोमांचक होता है। जाहिर है कि ब्रेविस पर ही सभी की निगाहें हैं। वह अपना दमखम दिखा रहे हैं। अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह वनडे में कितना कमाल दिखा सकते हैं।”

19 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नौ विकेट अपने नाम किए थे। पहले मैच में उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अगले मुकाबले में 57 रन देकर तीन शिकार किए। तीसरे मैच में मफाका ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन पारियों में 90 की औसत के साथ 180 रन बनाए।

ब्रेविस सीरीज के पहले मैच में सिर्फ दो ही रन बना सके थे, जिसके बाद उन्होंने अगले मुकाबले में नाबाद 125 रन की पारी खेली। तीसरे और निर्णायक मैच में ब्रेविस के बल्ले से 53 रन निकले। अब दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच 19 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच केर्न्स में खेला जाना है, जिसके बाद 22 अगस्त को मैके में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला भी मैके में 24 अगस्त को आयोजित होगा।

वनडे सीरीज के लिए साउथ टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, एडेन मार्करम, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और प्रेनेलन सुब्रायन।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति