महेश बाबू की फैमिली में नया चेहरा, साउथ फिल्मों में करेगी पहला कदम

मुंबई 

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अब उनकी राह पर चलने को उनकी भतीजी भारती भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं. टॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर तेजा उन्हें जल्द ही लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि भारती घट्टामनेनी दिवंगत एक्‍टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी हैं.

 रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर तेजा एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. भारती ने इससे जुड़े एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया है. इसके लिए उन्होंने अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है.

डांस वीडियो से मिला ऑफर?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि एक्टर महेश बाबू और रमेश बाबू दोनों ही परिवार भारती के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. डायरेक्टर तेजा अपनी फिल्म में ऐसे चेहरे को लेना चाहते थे, जो पारंपरिक होने के साथ ही अट्रैक्टिव भी दिखे. पिछले साल महेश बाबू के चार्टबस्टर गाने 'कुरिची मदाथापेट्टी' पर भारती का डांस काफी वायरल हुआ था. माना जा रहा है कि इसी वीडियो ने उनकी राह आसान की है. इस वीडियो पर करीब 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं.

भारती की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग 
बता दें कि भारती वैसै तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन उनके फॉलोवर्स अच्छी खासी संख्या में हैं. दिलचस्प बात ये है कि भारती ने अभी तक सिर्फ 7 पोस्ट किए हैं और उन्हें 27 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. 

फैंस के आ रहे कमेंट्स
बता दें कि भारती ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट 25 अगस्त 2024 को किया था. लेकिन फैंस इस फोटो पर अब कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उन्हें टॉलीवुड में डेब्यू के लिए ऑल द बेस्ट लिखा तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'आप टॉलीवुड में जरूर सफल होंगी.' अब देखना होगा कि भारती के साथ डायरेक्टर तेजा बड़े पर्दे पर क्या कमाल करते हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति