भाईयों की साज़िश से हुई 61 लाख की लूट, छतरपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

छतरपुर

 छतरपुर जिले में 61 लाख से अधिक की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि यह लूट एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार और उसके भाई पुष्पेंद्र द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी क्लेम के लिए रची थी। पुलिस ने नकदी, कट्टा, मोबाइल, कार और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों में प्रदीप अहिरवार पर पहले से ही लूट, चोरी और दुष्कर्म जैसे 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में कर्ज के दबाव और पुराने विवाद को वजह बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहबरा सिचहरी रोड पर फरियादी हिटैची कंपनी एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष की रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई थी। पुलिस टीम, साइबर टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन हिमानी खन्ना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर सुपरविजन किया। महोबा पुलिस से भी समन्वय बनाया गया।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदेही के बैंक डिटेल खंगाले। बैकग्राउंड चेक कर तथ्यों की बारीकी से जांच की गई। संदेही मनीष का पूर्व से इंडिया वन एटीएम फ्रेंचाइजी से 17 लाख रुपये का लेनदेन विवाद था। 53 लाख के करीब ज्यादा कर्ज था, योजनाबद्ध तरीके से फ्रेंचाइजी संचालक मनीष एवं उसके भाई पुष्पेंद्र अहिरवार ने मिलकर उक्त घटना का षड्यंत्र रचा था।

घटना के एक दिन पूर्व विभिन्न क्षेत्र के एटीएम में पैसे भरने के लिए महोबा की एक्सिस बैंक से निकाले थे। 61 लाख से अधिक राशि लेकर कार से कस्टोडियन के साथ एटीएम में पैसे भरने जा रहे थे। मोटरसाइकिल में सवार प्रदीप और रवि ने कार का पीछा करते हुए रुकवाई गई, कट्टा लगाकर पैसों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गए। 

 घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी

  •     फ्रेंचाइजी संचालक मनीष कुमार अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम लुहेड़ी थाना श्रीनगर हाल निवासी महोबा जिला महोबा (उ.प्र) एवं दोनों सगे भाई
  •     पुष्पेन्द्र सिंह अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर
  •     प्रदीप अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर 
  •     रवि अहिरवार पिता रामआसरे अहिरवार निवासी मलका थाना गढीमलहरा जिला छतरपुर (ममेरा भाई)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। मुख्य आरोपी मनीष सहित सभी के पास से लूटी गई राशि 61 लाख रुपये से अधिक, अवैध 315 बोर का देसी कट्टा, पांच मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल कुल संपत्ति करीब 70 लाख रुपये बरामद की गई। आरोपी प्रदीप अहिरवार पर लूट चोरी दुष्कर्म जैसे 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति