BLO और सुपरवाइजरों पर FIR, चुनाव से पहले उठाया गया सख्त कदम

प्रयागराज
वोटर लिस्ट रिवीजन ( SIR) के खिलाफ पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा नजर आ रहा है। चुनाव आयोग की प्रेसकॉन्फेंस के बाद भी विपक्ष SIR को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 75 BLO और 9 सुपरवाइजर पर एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करा दिया है।

27 BLO और 9 सुपरवाइजर पर एक्शन
सूत्रों के अनुसार, अब तक 27 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 9 सुपरवाइजर ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की। चुनावी कार्य में जुटने के बजाय ये मोबाइल बंद कर गायब हो गए। संबंधित उप जिलाधिकारियों ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

1854 BLO की लगाई गई ड्यूटी
जिले के कुल 1540 गांवों में 1854 BLO की तैनाती की गई है। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपाल और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में लापरवाह कर्मचारियों के नाम सामने आ गए हैं।

सोरांव और फूलपुर तहसील में सबसे ज्यादा लापरवाही
सोरांव तहसील: यहां 309 BLO और 56 सुपरवाइजर तैनात किए गए थे। इनमें से 27 BLO और 9 सुपरवाइजर अब तक प्रपत्र-10 उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर एसडीएम एचएस सैनी ने विभागीय कार्रवाई और एफआईआर के निर्देश दिए हैं। फूलपुर तहसील: यहां भी 27 BLO के खिलाफ एसडीएम दिग्विजय सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

प्रशासन का संदेश
प्रशासन ने साफ किया है कि चुनावी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति