रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

मुंबई,

 साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कमाई के मामले में 'कुली' अभी भी 'वॉर 2' से आगे बनी हुई है। फिल्म का कारोबार तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब इसके चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'कुली' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का धमाकेदार कारोबार किया था। दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 54.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन यह फिल्म 39.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और यह उनका रजनीकांत के साथ पहला सहयोग है। फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। थलाइवा का जबरदस्त एक्शन और उनका खास स्वैग देखकर दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। वहीं, आमिर खान और पूजा हेगड़े अपने खास कैमियो से फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति