धार्मिक स्थल पर हमला: मैहर के शिव मंदिर में हुई प्रतिमा तोड़फोड़, लोगों में आक्रोश

मैहर 
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां संकुटा तालाब के पास स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया और भगवान नंदी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो खंडित प्रतिमा देखकर उनका गुस्सा भड़क गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना शहर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित शिव मंदिर में हुई। सोमवार को हर दिन की तरह जब भक्तगण पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में विराजमान नंदी महाराज की मूर्ति टूटी पड़ी है। परिसर में रखी कुर्सी भी क्षतिग्रस्त है। यह घटना इलाके में आग की तरह फैली। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से उपद्रवियों का अड्डा बन गया है। रात होते ही शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा लग जाता है। इससे माहौल खराब होता है। लोगों का कहना था कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह से आज यह नौबत आ गई है।

मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मैहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गुस्साए लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी उपद्रवियों के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। इस काम में मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया है। वहीं इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति