सिनेमा और शिक्षा जगत में शोक, प्रोफेसर अच्युत पोतदार का 91 वर्ष में निधन

मुंबई 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. 18 अगस्त को उन्हें मुंबई, ठाणे के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

नहीं रहे अच्युत पोतदार
अच्युत पोतदार टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर थे. एक्टर के निधन की खबर से उनके चाहने वालों के बीच मातम पसर गया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली थी. वो एक मंझे हुए कलाकार थे, जिन्हें अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतना बखूबी आता था. 

अच्युत पोतदार ने अपने एक्टिंग करियर में लगभग 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. इनमें हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं. एक्टर को  'अर्ध सत्य', 'तेजाब', 'दिलवाले', 'वास्तव', 'परिणीता', 'दबंग', '3 इडियट्स' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है. 

आमिर खान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर का रोल अदा किया था. फिल्म से उनका डायलॉग 'अरे कहना क्या चाहते हो' काफी फेमस हुआ था. आज भी ज्यादातर लोग उन्हें उनके इसी डायलॉग से जानते हैं. फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन मजेदार था.

सेना में भी किया था काम 
अच्युत पोतदार ने मध्य प्रदेश में बतौर प्रोफेसर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में देश की सेवा की. कई सालों तक देश की सेवा करने के बाद वो 1967 में सेना से रिटायर हो गए. उसके बाद उन्होंने लगभग 25 सालों तक इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. 

अच्युत पोतदार ने 44 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 80 के दशक में वो बड़े पर्दे पर छाए हुए थे. फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री ली. टीवी पर उन्होंने 'वागले की दुनिया', 'मिसेज तेंदुलकर', 'माझा होशिल ना' और 'भारत की खोज' जैसे शोज में काम किया. रोल छोटा हो या बड़ा, वो हर किरदार में खुद को ढालना जानते थे.   

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति