इजरायल की सख्ती रंग लाई, गाजा संघर्ष में पीछे हटने को मजबूर हुआ हमास

गाजा 
गाजा में इजरायल के बढ़ते दबाव का असर अब साफ दिखने लगा है। लंबे समय से संघर्ष कर रहा हमास आखिरकार पीछे हटता नजर आ रहा है। उसने इजरायल को 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव  दिया है। इस समझौते के तहत हमास आधे बंधकों को रिहा करेगा, बदले में इजरायल को अपनी जेलों में बंद कुछ फलस्तीनियों को छोड़ना होगा।

इजरायली मीडिया ने हमास के  प्रस्ताव की पुष्टि की 
इजरायली मीडिया ने हमास के इस प्रस्ताव की पुष्टि कर दी है, लेकिन अब तक इजरायल की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली है और इससे यह साफ है कि हमास भारी दबाव में है। मिस्र के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव अमेरिकी विशेष दूत  स्टीव विटकोफ की सुझाई योजना पर आधारित है। इस योजना को इजरायल पहले ही स्वीकार कर चुका है। काहिरा में मध्यस्थता बैठकों में हमास के प्रतिनिधियों,  कतर के प्रधानमंत्री अब्दुलरहमान अल थानी  और  मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी ने भी चर्चा की।
 
हजारों फिलीस्तीनी  छोड़ रहे अपने घर
इजरायल की ओर से संभावित बड़े जमीनी हमले की आशंका से हजारों फिलीस्तीनी अपने घर छोड़ रहे हैं। गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों से लोग पश्चिम और दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। बेत लाहिया इलाके के आश्रय प्रबंधक अहमद महेसेन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में करीब 995 परिवार दक्षिण की ओर चले गए हैं।
  
तबाही और मौतों का सिलसिला 
     फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार, ताजा इजरायली हमलों में 60 लोगों की मौत हुई है।
     अब तक 22 महीने से जारी युद्ध में  62,000 से अधिक फिलीस्तीनी मारे जा चुके हैं। 
     सोमवार को सहायता पाने की कोशिश में 7 फिलीस्तीनी मारे गए।
     पिछले 24 घंटों में भूख और कुपोषण से 5 और मौतें हुईं।
      7 अक्टूबर 2023 से अब तक  263 लोग भूख से मारे गए हैं  जिनमें 112 बच्चे शामिल हैं।
     
ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के वीजा रद्द 
इजरायल ने फिलीस्तीनी प्राधिकरण में तैनात ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह कदम तब उठाया गया जब ऑस्ट्रेलिया ने फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता देने का फैसला किया और एक इजरायली सांसद का वीजा रद्द कर दिया था।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति