सावधान! मॉनसून ने लिया खतरनाक रूप, बारिश के आसार बढ़े

नई दिल्ली 
देश के तमाम हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है और 20 अगस्त से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कल डिप्रेशन में बदल गया और अब दक्षिण ओडिशा के ऊपर है। यह अगले 12 घंटों में दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके बाद कमजोर होकर एक मजबूत कम दबाव क्षेत्र बन जाएगा। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र में 19-20 अगस्त को भारी बारिश होगी। सौराष्ट्र और कच्छ में आज व कल अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में 22 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। साथ ही, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 19 अगस्त को अति भारी बारिश होगी। कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में 19-20 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। विदर्भ में आज अति भारी बारिश हो सकती है।

भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और अन्य क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह जारी की है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति