अवैध रूप से ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रायसेन वृत्त के बरेली संभाग अंतर्गत वितरण केंद्र बाड़ी के ग्राम उरदमऊ में अवैध रूप से 25 के.व्ही.ए के दो ट्रांसफार्मर रखकर बिजली चोरी पर कंपनी द्वारा आरोपियों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाड़ी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक बाड़ी वितरण केंद्र ने बताया कि कंपनी के विजिलेंस दल द्वारा विद्युत लाइनों के निरीक्षण एवं चेकिंग के दौरान 11 के.व्ही. दिगबाड़ फीडर से बिना अनुमति अवैध रूप से लाइन का विस्तार कर 25 के.व्ही.ए. क्षमता के दो  ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाड़ी में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है। कंपनी द्वारा इस दौरान अवैध कनेक्शन पर पंचनामा बनाकर डिस्कनेक्शन करते हुए अवैध रूप से रखे गये 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर, कंडक्टर एवं अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया है। 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि अनधिकृत रूप से लाइन का विस्तार एवं अवैध रूप से ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत चोरी करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित होती है। इससे  दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है तथा विभाग को आर्थिक क्षति भी होती है। कंपनी ने बताया है कि इस प्रकार से अवैध गतिविधियाँ पाई जाती हैं, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कंपनी द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने आमजनों से अपील की है कि अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग न करें तथा कंपनी से अनुमति प्राप्त कर नियमों का पालन करते हुए बिजली का उपयोग करें, जिससे सुरक्षित एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति