इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार, UP के इस जिले में युवाओं को मिलेगा रोजगार

औरैया
बुंदेलखंड में विकास की नई परियोजनाओं को उतारा जा रहा है। औरैया जिले के युवाओं को अपने शहर में ही रोजगार देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पिछले एक साल से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जो अब लगभग पूरा होने को है।

620 से अधिक किसानों से की खरीदी जा चुकी है जमीन
अब तक करीब 620 से अधिक किसानों से की जमीन खरीदी जा चुकी है और 273 से अधिक बैनामा हो चुके है। 95 प्रतिशत से अधिक जमीन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के नाम की जा चुकी है। वहीं यूपीडा की तरफ से जल्द से जल्द उद्योग लग लगाने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही
सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उद्योगों को बढ़ावा दे रही। जिससे अधिक से अधिक उद्योग लग सके और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इसके लिए दो गांवों की जमीन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा बनाए जाने की कवायद चल रही। नवंबर 2023 में जमीन को चिन्हित की गई थी और इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई।

औद्योगिक गलियारा के लिए 369 करोड़ का बजट जारी
औद्योगिक गलियारे के लिए 124 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। पिछले वर्ष के शुरूआत में जिला प्रशासन से लेकर यूपीडा के अधिकारियों ने इसपर काम शुरू कर दिया। जनवरी से लेकर अब तक 93 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो गया। 618 किसानों के कराए जा चुके हैं। बता दें कि औद्योगिक गलियारा के लिए गांव मिहौली से 639 किसानों व निगड़ा 232 किसानों से जमीन खरीदी जा रही थी। बता दें कि औद्योगिक गलियारा तैयार करने के लिए शासन की तरफ से 369 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

जमीन खरीद की प्रक्रिया हुई पूरी
इसमें जमीन खरीदने से लेकर गलियारा स्थापित किया जाएगा। इसमें मिहौली व निगड़ा गांव के किसानों की जमीन खरीदी जानी थी, जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि 95 प्रत‍िशत जमीन का भूमि अधिग्रहण हो चुका है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति