ऊर्जा बचत के आसान उपाय: बिजली बिल होगा कम, जेब होगी भारी

नई दिल्ली

 

अक्सर ऐसा होता है कि घरों में बिजली बिल बहुत ज्यादा आ जाता है। लोग चाहते हुए भी बिजली की खपत कम नहीं कर पाते हैं और फिर उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल भरना पड़ता है। हालांकि, आप चाहें तो अपना बिजली बिल बचा सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ स्मार्ट टिप्स अपनानी होंगी, जो आपके बिजली बिल में बचत कर सकती हैं। कुछ टिप्स , जिन्हें फॉलो करके आप अपना बिजली बिल कम कर सकते हैं।

ऑटोमेटिक डिवाइसेस का इस्तेमाल करें
यदि आप कमरे या घर से निकलते हुए लाइट बंद करना भूल जाते हैं और दिन भर बत्ती जलती रहती है, तो आपके बिजली बिल में इजाफा होना लाजमी है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप ऑटोमेटिक डिवाइसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- इन्फ्रारेड सेंसर, मोशन सेंसर, ऑटोमेटिक टाइमर, डिमर और सोलर सेल। ऐसा इसलिए करें ताकि लाइट अपने आप भी चालू बंद हो जाए। सेंसर लगाने पर आप एंट्री करेंगे, तब बिजली अपने आप ऑन हो जाएगी, जब आप बाहर निकलेंगे तो लाइट खुद ही बंद हो जाएगी।

फ्लोरोसेंट ट्यूब लाइट और CFL का इस्तेमाल करें
कुछ बल्ब या ट्यूब लाइट आती हैं, जो खूब सारी बिजली खाती हैं, इनसे भी बिजली खपत बढ़ जाती है। आप फ्लोरोसेंट ट्यूब लाइट और CFL का इस्तेमाल करें, जो सामान्य बल्ब से 5 गुना ज्यादा कारगर हैं। ये 70% तक बिजली बचा सकती हैं। इनकैंडेसेंट लैंप 90% बिजली को हीट में बदलता है, ना कि रोशनी में। इसलिए इनकी जगह CFLका इस्तेमाल करें, कम बिजली खर्च करते हैं। इसे ऐसे समझें कि 15 वॉट का CFL 60 वॉट के सामान्य बल्ब जितनी रोशनी देता है। 20 वॉट का CFL इस्तेमाल करने से आप हर साल 700 रुपये तक बिजली बिल में बचा सकते हैं।

फ्रिज का दरवाजा बार-बार ना खोलें
घरों में फ्रिज पूरे दिन चलते हैं, इनमें भी बिजली की खपत होती है। इसकी बिजली खपत कम करने के लिए फ्रिज को खुले स्पेस में रखें। धूप, रेडिएटर, ओवन या कुकिंग रेंज जैसे गर्मी के सोर्स इससे दूर रखें। दरअसल, फ्रिज के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकलती है तो यह उतनी ही एनर्जी लगाता है, जिससे बिजली ज्यादा यूज होती है। कई लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, इससे फ्रिज के अंदर की ठंड बाहर आती है और यह फिर से ठंडा करने के लिए बिजली यूज करता है और खपत बढ़ जाती है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति