झारखंड से ऑपरेट हो रहा था ऑनलाइन ठगी गैंग, दो आरोपी चढ़े हत्थे

अलवर

राजस्थान की अलवर पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो युवकों को झारखंड में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली में दी गई रिपोर्ट में शिकायत की गई थी कि 95,700 रुपये ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से निकाल लिए गए। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी की देखरेख में थाना अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

साइबर फ्रॉड झारखंड से ऑपरेट किया जा रहा था
जांच के दौरान मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि यह साइबर फ्रॉड झारखंड से ऑपरेट किया जा रहा था। यानी ये ठग झारखंड में बैठ कर लोगों को ठग रहे थे।पुलिस टीम तकनीकी जानकारी के आधार पर झारखंड पहुंची और टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी कुमार गौरव ओर ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड में बैठकर साइबर फ्रॉड कर रहे इन आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन पाया गया है।

पुलिस पड़ताल जारी
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार इस साइबर फ्राड के मामले में केवल ये दो ही आरोपी शामिल नही है।बल्कि एक पूरी गैंग काम कर रही है और पुलिस गैंग के बाकी साइबर ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और जांच के बाद उनका भी जल्द पता चल जायेगा। पुलिस इनसे पूछताछ कर यह भी जानकारी जुटा रही है कि अब तक कितने लोगों के साथ ये अपराधी इस तरह की ठगी कर चुके है ओर कितनी रकम का इन आरोपियों ने हेरफेर किया है। पुलिस ने इनको कोर्ट में भी पेश कर पूछताछ हेतु पीसी रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में इन दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में इनके द्वारा करोड़ो के लेनदेन की जानकारी अभी तक मिली है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति