जॉली एलएलबी 3 पर बवाल: जज को मामू कहने पर अक्षय-अरशद मुश्किल में

मुंबई

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 कानूनी पचड़े में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें थोड़ा दखल पैदा हो सकता है। इस कोर्टरूम ड्रामा को देखने के लिए फैंस बेताब है और उनकी एक्साइटमेंट टीजर देखने के बाद बढ़ गई थी।

टीजर में दिखाई गई अरशद और अक्षय की नोंकझोंक लोगों को बहुत पसंद आई थी। दर्शक बस इस फिल्म की पूरी कहानी जान लेना चाहते हैं, लेकिन अब यह कानूनों पचड़े में फंसती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स के खिलाफ पुणे कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है और समन भेजा गया है।

क्या है मामला
बता दें कि हाल ही में जॉली एलएलबी 3 का लेटेस्ट टीजर सामने आया था। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे थे। टीजर में अक्षय और अरशद जज  को मामू बोलते नजर आ रहे थे। अब इस मामले को लेकर पुणे के गणेश मास्खे और वाजेद खान ने कोर्ट में याचिका लगाई है।

जो याचिका दायर की गई है उसमें यह बताया गया है कि जॉली एलएलबी 3 के मेकर्स ने कानूनी पेशे को मजाकिया अंदाज में पेश किया है। कोर्ट रूम की गरिमा को गलत तरीके से पेश किया गया है। वकील एक जज को भरे कोर्ट में मामू कैसे बोल सकता है। यह कानूनी क्षेत्र का एक बड़ा पेश है जिसका मजाक उड़ाना अनुचित है। यह फिक्शन फिल्म है लेकिन ज्यूडिशरी सिस्टम का अपमान कर रही है जो कि गलत है। इस पिटिशन को मेकर्स को भेज दिया गया है। इस याचिका की सुनवाई की तारीख 28 अगस्त रखी गई है।

कब रिलीज होगी Jolly LLB 3
जॉली एलएलबी 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 19 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। कानूनी मामले में फंसने के बाद अब स्थिति थोड़ी गंभीर है। ऐसे में फिल्म का क्या होता है ये देखने वाली बात होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति