अनमोल सिनेमा पर 23 अगस्त होगा ‘द भूतनी’ और ‘औरों में कहां दम था’ का प्रीमियर

मुंबई,

 अनमोल सिनेमा पर 23 अगस्त को फिल्म ‘द भूतनी’ और ‘औरों में कहां दम था’ का प्रीमियर होगा। इस शनिवार, 23 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ और शाम 7:30 बजे ‘द भूतनी’, का प्रमिरयर अनमोल सिनेमा पर होगा। फिल्म द भूतनी में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन,तब्बू और जिमी शेरगिल अहम भूमिका में हैं।

संजय दत्त ने कहा, द भूतनी का सफर सच में बेहद मज़ेदार और अनोखा रहा है, जो सही मायने में लीक से हटकर फिल्म है। बदकिस्मती से, रिलीज़ के दौरान इस फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पाई, और यह हमारी उम्मीद से कम समय तक चली। कभी-कभी कुछ फ़िल्में शोर-शराबे में पीछे रह जाती हैं। पर ये फ़िल्म हमने बड़े प्यार और सच्ची लगन से बनाई है। हमें इसकी कहानी और उसके पीछे के जज्बातों पर पूरा भरोसा था। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी।”

मौनी रॉय ने कहा, द भूतनी में मोहब्बत के किरदार निभाने का अनुभव मेरे लिए सच में बड़ा रोमांचक था। सच में यह किरदार बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ रहस्यमयी और काफी संजीदगी भरा भी है, जिसमें भावनाओं की कई परत दिखाई देती है। इस किरदार की गहराई को समझना मेरे लिए ख़ुशी भरा अनुभव था, और सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद इस फिल्म को मिले ज़बरदस्त प्यार के लिए मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ। संजय दत्त सर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह सेट पर काफी सहज रहते हैं और सब में नई ऊर्जा जागते हैं। और सिद्धांत सचदेव का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे चुनौती भरे और लीक से हटकर इस किरदार के लिए मुझ पर भरोसा जताया। 'द भूतनी' में वाकई हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है डर, हंसी, और दिल को छू लेने वाली बातें। अब मुझे उस पल का बेसब्री से इंतज़ार है, जब दर्शक इस फ़िल्म का भरपूर आनंद लेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति