FIR के बाद सुपरस्टार ने किया पश्चाताप, मायावती को कहा ‘मम्मी-मम्मी’ पर माफी मांगी

गाजियाबाद 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती को 'मम्मी-मम्मी' कहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बसपा प्रमुख पर वायरल वीडियो लेकर समर्थकों में नाराजगी को देखते हुए आरोपी इंफ्लुएंशर ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है।

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकाश कुमार उर्फ 'पुनीत सुपर स्टार' के खिलाफ बसपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुनीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमें मायावती का फोटो भी लगा है। इसमें पुनीत ने मायावती को 'मम्मी मम्मी' कहकर संबोधित किया था, जिस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भारी नाराजगी है।

बसपा नेता की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया, 'उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो अपनी वीडियो के साथ लगाकर मम्मी-मम्मी संबोधन करते हुए दिख रहा है और इसे वायरल किया गया है। इस वजह से बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके अनुयायियों में काफी रोष है।' आरोप लगाया है कि पुनीत ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई ताकि भविष्य में किसी के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी ना की जाए। आरोपी के खिलाफ आई ऐक्ट 2008 की धारा 66E और बीएनएस की धारा 356 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुनीत ने मांगी माफी
इंस्टाग्राम पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले पुनीत ने विवाद बढ़ने पर माफी मांगी है। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उसने कहा, ‘कल रात को मैंने एक वीडियो बनाया था पूर्व मुख्यमंत्री जी पर, मेरा मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। फिर भी किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं, भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं होगी। जय श्री राम।’

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति