गिटारिस्ट और सिंगर Brent Hinds नहीं रहे, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

लॉस एंजिल्स

अमेरिकन संगीत की दुनिया का जाना माना नाम ब्रेंट हिंड्स का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबर मिल रही है कि सड़क दुर्घटना के कारण पूर्व गायक की मौत हुई है. हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के पूर्व गायक-गिटारिस्ट ब्रेंट हिंड्स के निधन की जानकारी बैंड के सदस्यों ने दिया है.

कैसे हुआ निधन?
बता दें कि अटलांटा पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल चलाते समय गायक ब्रेंट हिंड्स  की मौत हो गई. बीएमडब्ल्यू एसयूवी चालक द्वारा सड़क पर मोड़ लेते समय ये घटना हुई है. खबर है कि ब्रेंट हिंड्स  घटनास्थल पर ही बेसुध हो गए थे.

गायक-गिटारिस्ट के निधन पर बैंड ने जताया दुख
गायक ब्रेंट हिंड्स के निधन पर हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है. बैंड ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हम बहुत दुखी और स्तब्ध हैं और अभी भी शानदार कलाकार के जाने के गम को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति को जिसके साथ हमने इतनी सारी सफलताएं, उपलब्धियां और संगीत का निर्माण किया,  जिसने इतने सारे लोगों के दिलों को छुआ.’

कौन थे ब्रेंड हिंड्स?
बता दें कि ब्रेंट हिंड्स का जन्म अमेरिका के हेलेना शहर में 16 जनवरी 1974 को हुआ था. विलियम ब्रेंट हिंड्स एक अमेरिकी संगीतकार थे, जो अटलांटा हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के प्रमुख गिटारिस्ट के रूप में जाने जाते थे. मैस्टोडॉन के दो एल्बम काफी प्रसिद्ध हुए थे, जिनमें एक 2017 का “एम्परर ऑफ सैंड” है और दूसरा 2014 में आया “वन्स मोर राउंड द सन है. हालांकि इसी साल मार्च में ब्रेंट हिंड्स  ने बैंड छोड़ दिया था.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति