दिल्ली: एलजी के आदेश का विरोध, वकीलों ने की हड़ताल, अदालतों में नहीं होगी सुनवाई

नई दिल्ली

दिल्ली की निचली अदालतों में अगले दो दिनों तक न्यायिक कार्य प्रभावित रहेगा. राजधानी के वकीलों ने उपराज्यपाल (LG) के उस फैसले के खिलाफ विरोध जताते हुए अदालतों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है, जिसके तहत पुलिस थानों से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाहियों की अनुमति दी गई है.

बुधवार को दिल्ली की सभी निचली अदालतों के बार एसोसिएशनों की ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस’ की आपात बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 22 और 23 अगस्त को दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे. वकीलों का कहना है कि यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया और वकालत पेशे की गरिमा के खिलाफ है, इसलिए जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा.

उपराज्यपाल की ओर से जारी किया गया था एक नोटिफिकेशन
दिल्ली की निचली अदालतों में 22 और 23 अगस्त को वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे. यह फैसला कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ने बुधवार को आपात बैठक के बाद लिया.

दिल्ली में फिल्मी स्टाइल लूट! CBI अधिकारी बनकर गिरोह ने उड़ाए 2.3 करोड़ रुपए
दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने 13 अगस्त को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें पुलिस थानों से ही पुलिसकर्मियों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज करने की अनुमति दी गई थी. इसके लिए कुछ स्थान भी तय किए गए हैं. कमेटी का कहना है कि यह कदम न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ है. इस फैसले का विरोध जताने के लिए 20 अगस्त को कमेटी ने दिल्ली के LG, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय कानून मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था. कमेटी ने यह भी तर्क दिया है कि LG का नोटिफिकेशन, केंद्रीय गृह सचिव द्वारा 15 जुलाई 2024 को जारी सर्कुलर के विपरीत है.

दिल्ली के वकीलों ने 2 दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान
विवाद की वजह 13 अगस्त को उपराज्यपाल (LG) द्वारा जारी नोटिफिकेशन है, जिसमें पुलिस थानों से ही पुलिसकर्मियों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज करने की अनुमति दी गई थी. जबकि केंद्रीय गृह सचिव के 15 जुलाई 2024 के सर्कुलर में स्पष्ट तौर पर पुलिस थानों में किसी भी प्रकार की गवाही से इनकार किया गया था.

कमेटी ने 20 अगस्त को LG, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय कानून मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया था. पत्र में कहा गया था कि यह नोटिफिकेशन 48 घंटे के भीतर वापस लिया जाए, अन्यथा वकील आंदोलन करेंगे. लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई विचार नहीं किया गया, जिसके चलते अब दो दिन का बहिष्कार किया जा रहा है.

कमेटी ने 20 अगस्त को LG, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय कानून मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस आदेश को 48 घंटे के भीतर वापस लेने की मांग की थी. लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वकीलों ने दो दिन तक बहिष्कार का ऐलान किया है. कमेटी ने सभी वकीलों से आह्वान किया है कि वे 22 और 23 अगस्त को न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसी भी कोर्ट में पेश हों. अब 23 अगस्त को कमेटी फिर बैठक कर इस मामले पर आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति