‘धौंस से नहीं बल्कि तर्क से काम चलता है’: टैरिफ मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को दिया जवाब, भारत का समर्थन

नईदिल्ली 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने दुनिया का समीकरण बिल्कुल बदल दिया है. एक तरफ अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है लेकिन रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीद रहे चीन पर वह चुप्पी साधे हुए है. इस बीच चीन ने अमेरिका को आडे़ हाथों ले लिया.

भारत में चीन के राजूदत शू फेहोंग ने अमेरिका को बुली (धौंस जमाने वाला) बताते हुए कहा कि अमेरिका को लंबे समय से फ्री ट्रेड से लाभ हो रहा था लेकिन अब वह इसी टैरिफ को बारगेनिंग चिप के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है और चीन इसका पुरजोर विरोध करता है. उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए इस भारी-भरकम टैरिफ पर चुप्पी से सिर्फ बुली और मजबूत होंगे. ऐसे में चीन डटकर भारत के साथ खड़ा है.

भारत के सामान के लिए चीन का बाजार खोले जाने पर फेहोंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक दूसरे के देश में सामान बेचने को लेकर बेतहाशा वृद्धि हुई है. हम चीन के बाजार में अधिक से अधिक भारतीय सामानों को बेचे जाने का स्वागत करते हैं. भारत आईटी, सॉफ्टवेयर और बायोमेडीसिन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी है जबकि चीन इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और न्यू एनर्जी के क्षेत्र में लगातार विस्तार करता जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के कारोबारी चीन में अधिक से अधिक निवेश करें. साथ ही चीन के कारोबारियों को भी भारत में निवेश के लिए अच्छा परिवेश मिले. 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया था. लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस से सस्ते दाम पर लगातार कच्चा तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी का टैरिफ लगाया, जिसके बाद भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया. 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति