दो युवतियों समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के मादक पदार्थ का सौदा नाकाम

रायपुर

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त हेरोइन की कीमत 27.88 लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं. पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी.

हाल ही में रायपुर पुलिस ने नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को भी 6.42 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा था. एक सप्ताह पहले भी थाना टिकरापारा में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं. इसके चलते लगातार नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति