पाकिस्तान ने फिर जताई बातचीत की इच्छा, कश्मीर और आतंकवाद मुद्दा मुख्य

नई दिल्ली
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ कश्मीर, बल्कि सभी लंबित मुद्दों पर भारत से बातचीत करने को तैयार है। इशाक डार ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने कभी मध्यस्थता की मांग नहीं की, लेकिन अगर किसी तटस्थ जगह पर बातचीत का प्रस्ताव मिलता है तो वह तैयार हैं।

भारत का दो टूक जवाब
हालांकि, भारत ने कई बार यह साफ किया है कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद पर ही होगी। भारत ने कहा है कि कश्मीर पर किसी तरह की चर्चा नहीं होगी।

इशाक डार ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अमेरिका से भारत के साथ सीजफायर के लिए फोन आया था। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है। बता दें, 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था। यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई थी।

चार दिनों तक चला संघर्ष
भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारत के कई इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल अटैक को नष्ट कर दिया था। लगातार चार दिनों तक दोनों देशों के बीच चले संघर्ष के बाद 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनी थी। इशाक डार ने कहा कि यह समझौता अभी भी कायम है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति