बिल्डिंग मटेरियल सस्ता, घर बनवाने का सपना हुआ आसान, सरिया के भाव में आई गिरावट

नई दिल्ली

अपने घर का सपना आखिर किसका नहीं होता, हर कोई जी-तोड़ मेहनत करके पैसा जुटाता है और फिर इनसे अपने सपनों का आशियाना तैयार कराता है. लेकिन आज के समय में ये सपना सबसे महंगे सौदों में से एक बन चुका है और जमीन खरीदने से लेकर उस पर अपने मन मुताबिक कंस्ट्रक्शन कराने पर मोटा पैसा खर्च होता है. ऐसे में कई लोग इंतजार करते हैं कि House Construction में इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल्स के दाम कम हों तब खरीदें. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि कंस्ट्रक्शन में सबसे अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतों में गिरावट (Sariya Rate Fall) आई है और दिल्ली, गोवा, चेन्नई समेत कई शहरों में ये सस्ता हो गया है.  

कंस्ट्रक्शन के खर्च में उतार-चढ़ाव लाता है सरिया
House Construction पर होने वाले खर्च में सरिया बड़ा किरदार निभाता है और ये महंगे सामानों में से एक है. आखिर हो भी क्यों न आखिर आपके सपनों के आशियाने की मजबूती के लिए सरिया जरूरी जो है. इसकी कीमतों में घट-बढ़ का सीधा असर कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च पर पड़ता है. फिलहाल ये सस्ता मिल रहा है, जो अभी खरीद कर रख लेने से अपके हाउस कंस्ट्रक्शन की लगात में कमी आ सकती है. 

दरअसल, बरसात के चलते इसकी कीमतों में कमी आई है और हो सकता है कि फिर इसका दाम बढ़ जाए. महज दो महीनों से भी कम समय में दिल्ली में Sariya Price 1000 रुपये प्रति मीट्रिक टन, मुज्जफरनगर में ये 1300 रुपये प्रति मीट्रिक टन सस्ता हुआ है. आइए अन्य शहरों में इसकी कीमतों में आए बदलाव पर नजर डालते हैं. 

शहर (राज्य) 28 जून 2025 (प्रति मीट्रिक टन) 22 अगस्त 2025 (प्रति मीट्रिक टन)
रायपुर 40,200 रुपये 39,900 रुपये
रायगढ़ 40,000 रुपये 39,700 रुपये
मुज्जफरनगर 43,300 रुपये 42,000 रुपये
भावनगर 44,800 रुपये 44,800 रुपये
दुर्गापुर (WB) 40,200 रुपये 40,000 रुपये
कोलकाता 40,700 रुपये 40,500 रुपये
गोवा 44,500 रुपये 44,200 रुपये
जयपुर 43,300 रुपये 42,700 रुपये
दिल्ली 44,600 रुपये 43,000 रुपये
राउरकेला 41,000 रुपये 40,700 रुपये
चेन्नई 46,000 रुपये 45,500 रुपये
जालना 44,300 रुपये 43,800 रुपये

इंदौर में 28 जून 2025 को सरिया 44,800 रुपये प्रति मीट्रिक टन चल रहा था, जो कि अब 45000 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में भी सरिया की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है, जहां प्रति मीट्रिक टन Sariya 43,700 रुपये से बढ़कर 45,700 रुपये का हो गया है. 

घर बैठे चेक कर सकते हैं अपने शहर में भाव
सरिया की कीमतों में (Sariya Rates) में हर रोज बदलाव होता है और अपने शहर में इसके भाव के बारे में लेटेस्ट अपडेट आप घर बैठे पता कर सकते हैं. दरअसल, आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाकर ताजा रेट और इसमें गिरावट या बढ़ोतरी की पूरी जानकारी देखा जा सकता है. यहां ध्यान रहे कि इस पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती है और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति