प्लास्टिक सड़क निर्माण पर सियासी टकराव, कांग्रेस-बिजेपी आमने-सामने

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के बस्तर की नई बनी प्लास्टिक सड़क महज एक महीने में ही उखड़ गई है और अब इस सड़क ने प्रदेश की राजनीति को भी हिला दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए सीधे भ्रष्टाचार का आरोप जड़ा है. वहीं भाजपा ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है. बस्तर की प्लास्टिक सड़क का मुद्दा अब राजनीति के केंद्र में है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सीएम ट्वीट के जरिए प्रदेश की सड़कों की तस्वीरें देश को दिखाना चाहते हैं तो अब उन्हें दोबारा इस उखड़ी हुई सड़क की तस्वीर रिट्वीट करनी चाहिए.

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले बनी सड़क, पहली ही बरसात में उखड़ जाती है. यही छत्तीसगढ़ का सुशासन है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर नारियल से काम होते हैं तो हम नारियल लेकर जाएंगे और कहेंगे कि मुख्यमंत्री जी नारियल लीजिए और प्लास्टिक सड़क बचा लीजिए. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को उखड़ी हुई सड़क की तस्वीर को रिट्वीट करना चाहिए छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है.

दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने खराब सड़क को लेकर सफाई भी दी और सख्ती का भरोसा भी. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सड़क एक प्रयोग है और बिना भौतिक सत्यापन के कोई पेमेंट नहीं किया जाएगा. जिस सड़क की शिकायत सामने आई है, उसका वे खुद दौरा करेंगे. उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता विहीन सड़क बर्दाश्त नहीं की जाएगी जांच होगी और कार्रवाई भी होगी. यानी बस्तर की एक सड़क महज तकनीकी सवाल तक सीमित नहीं रही बल्कि सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए सियासी हथियार बन गई है. अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के बाद सड़क की तस्वीर बदलती है या नहीं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति