मूसलाधार बारिश की संभावना, 13 राज्यों में जारी रेड-ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 23 से 26 अगस्त के बीच 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में हालात इतने गंभीर हो सकते हैं कि बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

राजस्थान में आफत की बारिश, कोटा में सेना की तैनाती
राजस्थान में बारिश ने कहर ढा दिया है। खासकर कोटा, भीलवाड़ा, बारां और झालावाड़ जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार (23 अगस्त) को पूर्वी राजस्थान में "अत्यधिक भारी वर्षा" की चेतावनी दी है। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश की गंभीरता को देखते हुए बारां, कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कई इलाकों में पानी घरों में घुस चुका है और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है।

बिहार, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक इन राज्यों में भारी से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
 
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीगते रहेंगे बादलदिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में "येलो अलर्ट" जारी किया है।

दिल्ली: न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम 31°C के आस-पास रहेगा।
यूपी: 23-25 अगस्त तक बारिश की संभावना।
हरियाणा-पंजाब: 23-26 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में शनिवार के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी नहीं थमेगा पानी
गुजरात में 23 अगस्त को उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 25 अगस्त से राज्य में "बहुत भारी बारिश" का एक और नया दौर शुरू होने की चेतावनी दी है।

कोंकण और गोवा: 25 से 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना।
मध्य महाराष्ट्र: 26 अगस्त को सामान्य बारिश, जबकि 27-28 अगस्त को घाटी क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी है।

राजस्थान के कोटा में सेना तैनात, भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ में रेड अलर्ट
-बिहार, बंगाल, झारखंड में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान
-दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में येलो अलर्ट
-उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट
-गुजरात और महाराष्ट्र में लगातार जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति