शिमला की सड़क पर नोटों की बारिश, दिल्ली निवासी ने 19 हजार रुपए बिखेरे

शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के रिज मैदान इलाके में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक शख्स ने शुक्रवार को नोटों की बारिश कर दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और वे उसका वीडियो बनाने लगे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि इन नोटों को उठाने के लिए कोई इंसान आगे नहीं आया। बल्कि वहां मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर सड़क पर पड़े उन नोटों को उठवाया और उन्हें उड़ाने वाले उस शख्स को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने वह सारी राशि उसी व्यक्ति को वापस उसी शख्स को दे दी। पुलिस के अनुसार शख्स ने करीब 19 हजार रुपए की रकम उड़ाई थी, जो उसे वापस कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहां खड़े लोगों ने बिखरे नोटों को हाथ भी नहीं लगाया
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोटों की यह बारिश दिल्ली से आए एक शख्स ने शिमला के रिज इलाके में स्थित 'टका बेंच' से महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास की थी। वह दोस्तों के साथ घूमने आया था। इस दौरान उसने 50, 100 और 200 रुपए के नोट के रूप में हजारों रुपए उड़ा दिए। लोगों ने जब इस बारे में वहां तैनात पुलिसकर्मियों को बताया तो उन्होंने उस शख्स को जाकर उसे ऐसा करने से रोका और उसे मालरोड पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम ले गए। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों की मदद से वहां सड़क पर पड़े नोटों को उठवाया और उन्हें भी थाने ले गए।

शख्स ने बताई इस हरकत को करने की वजह
पुलिस ने जब उस शख्स से इस हरकत को करने की वजह के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए यह राशि लेकर आया था, हालांकि जब उसे कोई ऐसा इंसान नहीं मिला, तो उसने उन्हें उड़ाते हुए रिज मैदान पर पैसों की बारिश कर दी। वहीं जब पुलिस ने उसके दोस्तों से उस शख्स के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, और कुछ समय के अंतराम पर ऐसी हरकतें करता रहता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके उड़ाए 19 हजार रुपए के अलग-अलग नोट और समझाइश देकर चलता कर दिया। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति