431 रन का पहाड़! ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, पहली बार बना अनोखा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को साउथ अफ्रीका के तोते उड़ा दिए। कंगारू टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में दो विकेट के नुकसान पर 431 रन बटोरे। यह ऑस्ट्रेलिया का वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया महज चार रनों से अपने सबसे बड़े टोटल को पीछे छोड़ने से चूक गया। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शतक जमाए। इतिहास में पहली बार किसी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने सेंचुरी ठोकी हैं। इससे पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने किया।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने मैके के स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। हेड और मार्श ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 35वें ओवर में हेड के रूप में लगा, जो स्पिनर केशव महाराज का शिकार बने। उन्होंने 103 गेंदों में 142 रन बनाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस को कैच थमाया। हेड के बल्ले से 17 चौके और पांच छक्के निकले। मार्श को सेनुरन मुथुसामी ने 37वें ओवर में रिकेल्टन के हाथों लपकवाया। उन्होंने 106 गेंदों में 100 रन जुटाए, जिसमें 6 चौके और 5 सिक्स शामिल हैं। मार्श ने इस दौरान तीन हजार वनडे रन कंप्लीट किए।

मार्श के जाने के बाद ग्रीन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और पहला वनडे शतक जमाया। ग्रीन ने वन डाउन आने के बाद 55 गेंदों में नाबाद 118 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे आगे ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 2023 में नीदरलैंड के सामने 40 गेंदों में शतक जड़ा। ग्रीन ने एलेक्स केरी (37 गेंदों में नाबाद 50 रन, सात चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 164 रनों की अटूट साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाया।

वनडे में ऑस्ट्रेलिया का हाईएस्ट टोटल
434/4 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006
431/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025
417/6 बनाम अफगानिस्तान, वाका, 2015
399/8 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

एक वनडे मैच में किसी टीम के लिए शतक बनाने वाले तीन प्लेयर
साउथ अफ्रीका (अमला, रोसो, एबी विलियर्स) बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
साउथ अफ्रीका (क्विंटन, फाफ डूप्लेसी, एबी विलियर्स) बनाम भारत, वानखेड़े, 2015
इंग्लैंड (साल्ट, मलान, बटलर) बनाम नीदरलैंड, एम्सटलवीन, 2022
साउथ अफ्रीका (क्विंटन, रासी, मार्करम) बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
ऑस्ट्रेलिया (हेड, मार्श, ग्रीन) बनाम साउथ अफ्रीका, मैके, 2025

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति