22 चौके-छक्कों की बरसात, ट्रैविस हेड ने खेली धमाकेदार पारी

नई दिल्ली 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में जबरदस्त वापसी की। इस वापसी के नायक रहे स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अफ्रीकी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। बाद में कैमरोन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी बरस पड़े। ट्रैविस हेड ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में महज 80 गेंदों में अपना सातवां वनडे शतक पूरा किया, जो उनकी आक्रामक खेल शैली का बेहतरीन उदाहरण है।

ट्रैविस हेड ने अपनी पारी में शुरुआत से ही तेजी दिखाई और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाकर फैंस का मनोरंजन किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में कुल 22 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। हेड के बल्ले से 17 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के निकले। 137.86 का स्ट्राइक रेट इस पारी में उनका था। ट्रैविस हेड की इस पारी ने न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाया, बल्कि सीरीज में लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को राहत का एहसास कराया। करीब एक साल के बाद उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में शतक आया है और उन्होंने दिखा दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में गिना जाता है।

भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले ये मैच टीम का मनोबल जरूर बढ़ाएगा, क्योंकि यहां ध्यान देने योग्य बात ये है कि सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। उनकी बल्लेबाजी लगातार रन चेज में असफल हो रही थी, लेकिन तीसरे मैच में टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। हर बल्लेबाज ने इंटेंट दिखाया, जिसके चलते टीम खबर लिखे जाने तक 400 से ज्यादा रनों के विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही है। इस मैच में टीम ने दिखाया कि भले ही वे सीरीज हार चुके हों, लेकिन वे खाली हाथ नहीं लौटेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति