सनी देओल ने की शाहरुख खान के बेटे आर्यन की तारीफ, बोले- ‘बेटा चक दे फट्टे’

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका पहला गाना ‘बदली सी हवा’ रिलीज हो चुका है, जिसकी क्लिप शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर साझा की, तो सनी देओल ने भी सीरीज का ट्रेलर शेयर कर आर्यन को ‘फट्टे चकने’ की सलाह दी!

देओल की प्रशंसा उन अफवाहों पर विराम लगाती है जो शाहरुख खान और सनी देओल को लेकर खूब उड़ी थीं।

सनी देओल ने सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए आर्यन की जमकर तारीफ भी की है। ‘गदर’ स्टार सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे आर्यन खान, आपका शो बहुत ही शानदार है। बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हुई, आपके पिता को आप पर बहुत नाज होगा। आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा, चक दे फट्टे।”

बैड्स ऑफ बॉलीवुड में फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्य किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक, ग्लैमर और गपशप को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने इस सीरीज को लिखा भी है।

सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुएल, और गौतमी कपूर जैसे सितारे हैं।

शो फिल्म इंडस्ट्री की स्याह हकीकत से दुनिया को रूबरू कराएगा। सीरीज में बॉबी देओल एक बड़े स्टार का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई अन्य कलाकारों के भी कैमियो होंगे।

कुछ दिनों पहले इसका प्रीव्यू मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसके लिए शाहरुख खान होस्ट बने थे। यहां पर आर्यन खान ने इस सीरीज को प्रोड्यूस करने के लिए अपनी मां गौरी खान का आभार जताया था।

इस शो से आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी डेब्यू करने जा रही हैं। मेकर्स का दावा है कि ये धमाकेदार सीरीज 18 सितंबर को रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति