बिजली दुरुस्त करने की कोशिश में बड़ा हादसा, करंट लगने से शहडोल में दो भाइयों की जान गई

शहडोल
जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घर की बिजली सुधारने के दौरान घटना घटी है । पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया और दोनों गंभीर घायल हो गए, जिसके बाद स्वजन दोनों को अस्पताल ले कर पहुंचे और दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

दोनों की उपचार के दौरान मौत
पुलिस ने बताया कि धनगवां का पी के सिंह घर की लाइट सुधार रहा था, तभी वह बिजली की तार की चपेट में आ गया। बगल में मौजूद बड़े भाई राकेश सिंह ने देखा कि छोटे भाई को करंट लग गया है। जिसे बचाने वह दौड़ा और दोनों को बिजली के करंट ने अपने चपेट में ले लिया, तभी दोनों को करंट की चपेट में देख परिजनों ने बिजली का पावर बंद किया और आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
 
पुलिस के अनुसार इस घटना में राकेश सिंह (40) एवं पी के सिंह (26) की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों चचेरे भाई है। दोनों ही आजू-बाजू रहते है। छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कहा, घटना के बाद हमें जानकारी नहीं मिली थी, उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। डायरी मेडिकल कॉलेज से आई है । हमने कायमी कर आगे की जांच के लिए विवेचना अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति