चार गिरफ्तार: क्रिकेट खेलते हुए गैंग ने सुने घरों में की चोरी

खंडवा
किक्रेट खेलते-खेलते जिले के कुछ युवकों ने गिरोह बना लिया। दिन में बाइक से सूने घरों की रेकी करते, रात को आते घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बीते एक माह में इस गिरोह ने हरसूद थाना क्षेत्र में पांच चोरी कर जमकर आतंक मचाया। थाना प्रभारी हरसदू राजकुमार राठौर इनकी गंभीरता से तलाश में लगे थे। मुखबिर की सूचना पर गिरोह के तीन सदस्यों को हरसूद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाले एक सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर पांच चोरियों का राजफाश किया।

बंद मकानों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार सेक्टर नंबर पांच हरसूद में स्थित बंद मकान से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोने चांदी के आभूषण व नकदी रुपये की चोरी करने की सूचना पर थाना हरसूद में धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा अपराधियों को तत्काल पकड़ने हेतु निर्देशित किया।
 
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपितों व मशरुका की तलाश पर मुखबिरों ने पुलिस को बताया कि कुछ व्यक्तियों ने छनेरा हरसूद में किराये का मकान लेकर निवास कर रात्रि में चोरी करते हैं। मुखबिर सूचना पर संदेहियों के मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन व डिटेल प्राप्त की गई। दिन व रात्रि के मध्य मोबाइल बंद होने की शंका के आधार पर संदेही आरोपित 23 वर्षीय शुभम पुत्र भगवान सिंह राजपूत, मांगीलाल उर्फ गोलू पुत्र भैयालाल निवासी पुनर्वास थाना मांधाता, दुर्गेश पुत्र सुरेश निवासी फोकटपुरा छनेरा थाना हरसूद एवं बेचवाल समर पुत्र बजारी निवासी धननगरी, थाना खालाकुआ, जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल- सनावद जिला- खरगोन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

बदमाशों से ये जेवरात जब्त किए
विस्तृत पूछताछ में आरोपितों ने संगठित होकर रात में बंद मकानों का ताला तोड़ नकबजनी करना स्वीकार किया। पृथक पृथक स्थान से आरोपितों की निशादेही पर सोने के आभूषण झुमकी, सोने की अंगूठी, सोने के टाप्स, सोने का मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, सोने के लाग, पंचाली, कान की बाली, रिंग एवं गले के लाकेट, सोने के मोती एवं चांदी के आभूषण पायल, बिछिया, चैन, पायजब, अंगूठी, चांदी का सिक्का, चांदी की चुडी, रमझोल, कमर का कंदोरा, कंगन, बिछोडी, झुमकी, चांदी की पूची, चांदी की पायल आदि उक्त अपराधों में जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की गई। जिसकी कुल कीमत लगभग सात लाख रुपये है।

थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर, उनि रमेश मोरे, सउनि नानाराम पाटीदार, सउनि नरेंद्रसिंह वर्मा, प्रआर हरिओम मीणा, प्रआर शिवशंकर उपाध्याय, प्रआर मंगलसिंह चौहान, आर दिलीप बोरखेडे, आर भगवानसिंह मस्कोले, हेमंत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति