घना कोहरा और अंधेरा बना चुनौती, ट्रेकिंग के दौरान गुम शख्स की खोज मुश्किल

सिरोही

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंटआबू एक प्रचलित हिल स्टेशन है।  माउंटआबू नगरपालिका आपदा प्रबंधन दल प्रभारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि माउंटआबू से शेरगांव जाने के लिए पहले गुरु शिखर जाना पड़ता है।  वहां से पैदल जंगलों में से होते हुए करीबन शेरगांव पहुंचने में करीब छह घंटे का समय लगता है।

घने जंगल एवं गहरी घाटियों के बीच से होते हुए ट्रेकिंग के माध्यम से शैर गांव तक पहुंच सकते हैं। यह बहुत ही कठिन रास्ता है। घने जंगल एवं जीव जंतुओं का खतरा इस ट्रैकिंग मार्ग पर मौजूद है। यह ग्रुप शेरगांव गया था। इस दौरान इस ग्रुप के आते समय एक व्यक्ति के गुम हो जाने की खबर नगरपालिका आपदा प्रबंधन दल को मिली। इसके बाद आपदा प्रबंधन दल प्रभारी राजकिशोर शर्मा द्वारा माउंटआबू उपखंड अधिकारी को भी इस घटना की पूरी जानकारी दी गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नगर पालिका आपदा दल की टीम को मौके पर गुम हुए व्यक्ति को ढूंढने के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीम भी रवाना हो गई है।

घने जंगल के बीच गहरे गड्ढे में गिरकर घायल है व्यक्ति
इस मामले में गुम व्यक्ति से जब फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि वह किसी गहरे खड्डे में गिरकर घायल हो चुका है और उसके चारों तरफ घनी झाड़ियां है। वहा अंधेरा होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं देख पा रहा है और उसके मोबाइल की बैटरी 30% ही बची है। यह घटना कल दोपहर की है उसके साथ में जो लोग गए थे वे लोग गुरु शिखर पहुंच चुके हैं। बीते दिन से ही माउंटआबू में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पूरा माउंटआबू घने कोहरे में ढका हुआ है जिसके कारण उसे ढूंढने में काफी मुश्किल आ रही है। इस कार्य में जिला प्रशासन एवं माउंटआबू प्रशासन के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है रात्रि का समय होने के कारण कार्य बहुत ही कठिन है रात्रि एवं मूसलाधार बारिश और घने कोहरे के कारण इस कार्य में मुश्किल आ रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति