बड़वानी : लौकी का मोल नहीं, किसान को खेत से सीधे पशुओं को खिलाना पड़ रहा

बड़वानी
इन दिनों लौकी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं और हों भी क्यों न, उनकी फसल माटी मोल भी नहीं बिक रही. लौकी के दाम इतने गिर चुके हैं कि किसान भारी घाटे में आ गए हैं. बाजार में लौकी के उचित रेट न मिलने से किसान या तो मवेशियों को लौकी खिलाने पर मजबूर हैं या फिर लौकी फेंकने मजबूर हैं.
आखिर क्यों नहीं बिक रही लौकी?

किसान दीपक गेहलोद बताते हैं, '' ट्रांसपोर्ट महंगा हो चुका है, इसलिए लौकी मंडी से बाहर कोई खरीद नहीं रहा है. ऐसे में लौकी या तो फेंकी जा रही है या ट्रैक्टर भरकर लौकी गौशाला में गायों के लिए भेजी जा रही हैं. हमने चार एकड़ खेत में लौकी लगाई थी. उत्पादन भी अच्छा हुआ है, मगर भाव नहीं है. चार एकड़ में एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत लगी है और मार्केट में हम किसानों से लौकी व्यापारी एक रुपए किलो में लौकी मांग रहे हैं. अच्छी क्वालिटी का माल पहले पांच रुपए किलो तक भी बिका है, मगर अब भाव नहीं मिल रहे हैं.''

लागत भी नहीं निकल रही

किसान दीपक आगे कहते हैं, '' बाजार में भाव नहीं मिलने से लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में किराया भाड़ा लगाना और महंगा पड़ रहा है. इसलिए लौकी तुड़वाकर खेत साफ कर रहे हैं. कुछ किसान लौकी फेंक रहे हैं तो कुछ पशुओं को खिला रहे हैं.'' किसान की माने तो 13 से 15 रुपए किलो के भाव की उम्मीद थी पर इसका आधा भी नहीं मिल पा रहा.

बड़वानी में इन सब्जियों की होती है खेती

स्थानीय किसान बताते हैं कि बड़वानी क्षेत्र में लौकी, खीरा, कद्दू जैसी हरी सब्जियों की बंपर पैदावार होती है. यहां से देश की राजधानी दिल्ली समेत कई प्रदेशों में सब्जी भेजी जाती है. हालांकि, बीते 20 दिन से लौकी मंडी में तो आ रही है लेकिन मंडी से बाहर नहीं जा पा रही है. व्यापारी परेश नामदेव कहते हैं, '' लौकी पहले से खरीद रखी है और इसका भुगतान किसानों को खड़ी फसल के दौरान कर दिया जाता है. ऐसे में जो अपनी फसल का मूल्य ले चुका वह लौकी को अपने व्यापारियों के पास भेज देता है. लेकिन मंडी से लौकी बाहर बाजार में नहीं जा पा रही है.''

पहले बढ़े, अब तेजी से घट रहे सब्जियों के दाम

मंडी के जानकारी किसान दीपक गेहलोद ने बताया, '' किसानों को अब सब्जियों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं. उत्पादन अधिक हो गया है और कई सब्जियों के दाम अब औंधे मुंह गिर गए हैं. खासकर लौकी का उत्पादन इस बार अच्छा है, मगर भाव नहीं मिल रहे हैं, तो पशुओं को खिलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. किसान सब्जियां बेचकर उसे मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहा है. इस समय केवल बेमौसमी सब्जियों को अच्छे दाम मिल रहे हैं, बाकि कोई भी सब्जी मंडी में अपनी चमक नहीं दिखा पा रही है.''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति