इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे दर्शक : राजेश मापुस्कर

मुंबई,

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजेश मापुस्कर का कहना है कि दर्शक सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे। सोनी सब का हाल ही में लॉन्च हुआ शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और सहज किरदारों के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाला यह शो अन्विता (सुम्बुल तौक़ीर खान) की कहानी बयां करता है। एक ऐसी युवा लड़की, जो जीवन की कठिनाइयों के बावजूद छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ लेती है। इस शो की रचनात्मक दिशा-निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने संभाली है।

राजेश मापुस्कर ने कहा, “टेलीविज़न में यह ताकत होती है कि वह हर घर तक पहुंचकर सार्थक प्रभाव छोड़ सकता है। जब सोनी सब और रोज़ प्रोडक्शन्स ने शेमलेस को भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित करने का निर्णय लिया, तो चुनौती केवल कहानी दोहराने की नहीं थी, बल्कि इसे इस तरह गढ़ने की थी कि यह असली, जुड़ाव पैदा करने वाली और हमारी संस्कृति में जमी हुई लगे। बतौर क्रिएटिव मेंटर मेरी भूमिका टीम को इस दिशा में मार्गदर्शन देने की थी कि कहानी अपनी प्रामाणिकता कभी न खोए। हमने स्क्रिप्टिंग, कैरेक्टराइज़ेशन और कास्टिंग पर गहराई से काम किया ताकि हर पहलू भारतीय घरों की सादगी और गर्मजोशी को दर्शा सके। इत्ती सी खुशी का असली सार इसकी सादगी है।यह आम लोगों और उनकी असाधारण जिजीविषा की कहानी है, जिसे स्लाइस-ऑफ़-लाइफ़ शैली में प्रस्तुत किया गया है। मुझे सच्चे दिल से उम्मीद है कि दर्शक इन किरदारों में खुद को देख पाएँगे और शो की ईमानदारी व गर्मजोशी से जुड़ेंगे।”

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति