ED की छापेमारी में TMC विधायक जीबन गिरफ्तार, स्कूल भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

 कलकत्ता

पश्चिम बंगाल में चर्चित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीबन कृष्ण साहा भागने की कोशिश में रंगे हाथों पकड़े गए. साहा ने घर की दीवार कूदकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन ED की टीम ने उनका पीछा कर खेतों से उन्हें पकड़ लिया. अधिकारियों के मुताबिक, वह खेतों के रास्ते भाग रहे थे और उन्हें कीचड़ से सना हुआ गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी और विधायक का भागने का प्रयास

ईडी अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही साहा को रेड की जानकारी मिली, उन्होंने घर की बाउंड्री वॉल कूदकर फरार होने की कोशिश की. लेकिन ईडी टीम और केंद्रीय बलों ने पीछा कर उन्हें पास के कृषि क्षेत्र में धर दबोचा.

मोबाइल फोन सबूत नष्ट करने की कोशिश

अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि विधायक ने सबूत मिटाने के लिए अपना मोबाइल फोन घर के पास एक तालाब में फेंक दिया था. हालांकि, ईडी टीम ने तालाब से उनके दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. इन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

कई जगहों पर छापेमारी

जानकारी के लिए बता दें कि ईडी की कार्रवाई केवल विधायक के घर तक सीमित नहीं रही. अधिकारियों ने साहा के ससुराल वालों के घर (रघुनाथगंज, मुर्शिदाबाद) और उनके पर्सनल असिस्टेंट के घर (बीरभूम) में भी तलाशी ली.

घोटाले से जुड़े सुराग

ईडी अधिकारी के मुताबिक, यह रेड बीरभूम जिले के एक शख्स से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद की गई. वही व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर भी गया.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि विधायक साहा को इसी भर्ती घोटाले के सिलसिले में CBI ने अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया था. हालांकि, उन्हें मई 2023 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था.
इस मामले में CBI अपराध और भर्ती की गड़बड़ियों की जांच कर रही है, जबकि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति